You are here
Home > Jharkhand > वैज्ञानिक सोच और जनभागीदारी के जरिये समाज परिवर्तन करने वाली BGVS का स्थापना दिवस मना, मेडिकल कैम्प में 103 का मुफ्त जांच,ईलाज

वैज्ञानिक सोच और जनभागीदारी के जरिये समाज परिवर्तन करने वाली BGVS का स्थापना दिवस मना, मेडिकल कैम्प में 103 का मुफ्त जांच,ईलाज

कोडरमा। भारत ज्ञान विज्ञान समिति का 32 वां स्थापना दिवस कोडरमा प्रखंड के अनंतडीह गांव में धूमधाम के साथ मनाया गया ।स्थापना दिवस पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कोडरमा प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख विजय सिंह के द्वारा किया गया। श्री विजय सिंह ने कहा कि ज्ञान विज्ञान समिति कोडरमा में साक्षरता जैसे आंदोलन को नेतृत्व किया है और अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाया है। उन्होंने आगे भी समिति से ऐसे कार्यक्रमों को चलाने का आह्वान किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष रामरतन अवध्या ने सबों का स्वागत करते हुए तीन दशक का सफर पर प्रकाश डाला। ज्ञान विज्ञान आन्दोलन के अग्रणी असीम सरकार ने बताया कि आज देश के 23 राज्यों 350 जिले के करीब 25000 पंचायतों के लगभग तीन लाख स्वयंसेवी BGVS से जुड़े हुए हैं। भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने साक्षरता अभियान से अपनी यात्रा शुरू करते हुए शिक्षा के अधिकार, सूचना के अधिकार, काम के अधिकार के लिए अहम भूमिका अदा की है। समिति ने समानता, सामाजिक न्याय ,पर्यावरण ,जन स्वास्थ्य ,वैज्ञानिक सोच आदि पर कार्य करते हुए आगे बढ़ी है। कोरोना काल के समय में भी ज्ञान विज्ञान समिति ने आम लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को रोकने ,वैज्ञानिक तत्वों की जानकारी प्रदान करने तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए ऑनलाइन कक्षाएं, सेमिनार ,वार्ताएं आदि का आयोजन किया। इस तरह ज्ञान विज्ञान समिति एक सामाजिक रूपांतरण का संघर्ष छेड़ी हुई है । अज्ञानता अंधविश्वास अशिक्षा के खिलाफ संघर्ष करती रही है ।साथ ही नए-नए मॉडल तैयार कर सरकार के समक्ष उदाहरण भी पेश की है। उन्होंने कोडरमा जिला के गांव गांव तक पहुंचते हुए अंधविश्वास और अशिक्षा के खिलाफ अभियान को तेज करने की जरूरत पर प्रकाश डाला।

तत्पश्चात कोडरमा मेडिकल विभाग के सहयोग से मुफ्त चिकित्सा शिविर में लोगों का शुगर एवं यूरिक एसिड का मुफ्त जांच किया गया। चिकित्सा शिविर में डॉ सौरभ कुमार के द्वारा आम लोगों की चिकित्सा की गई। डॉक्टर सुरभि के द्वारा दंत रोग से पीड़ितो का इलाज किया गया। शिविर मे कुल 103 लोगों का ईलाज किया गया। मुफ्त में दवाइयां का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव जयप्रकाश यादव के द्वारा किया गया। मौके पर ज्ञान विज्ञान समिति के प्रकाश यादव मुन्ना यादव, शुभ्रोज्योति ,राजेंद्र प्रसाद ,महेश बैठा ,शहाबुद्दीन ,सुरेश राम ,राजेंद्र साव, अंजली देवी, रंजू देवी, रेनू देवी ,संतोषी देवी ,कुंतल बनर्जी धर्मेंद्र कुमार आदि ने भाग लिया।आयोजन मे ज्ञान सेवा केन्द्र के सुभाष मिस्त्री का भी अहम सहयोग प्राप्त हुआ।

Top