You are here
Home > Jharkhand > वर्ल्ड व्हाइट केन सेफ्टी डे पर जागरूकता रैली का आयोजन

वर्ल्ड व्हाइट केन सेफ्टी डे पर जागरूकता रैली का आयोजन

रांची। विश्व सफेद छड़ी सुरक्षा दिवस के अवसर पर जागरुकता मार्च का आयोजन साइट सेवर और क्रेकल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिसमें राँची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, जितेंद्र कुमार एवं अरुण कुमार मुख्य रुप से शमिल हुए। अतिथियों ने ब्लाइंड जनों के अलावे सामान्य लोगो के आंखों पर काली पटी बांधकर और सफेद छड़ी दे कर अनुभव कराया गया कि ब्लाइंड लोगो कितनी परेशानी में अपने दैनिक जीवन के कार्यो को करना पड़ता है। अतिथियों ने कहा की दूसरे विश्व युद्व के बाद यह अनुभव किया गया कि ब्लाइंड जनों के लिए पूरे विश्व में एक दिन एक साथ विश्व सफेद छड़ी दिवस मनाया जाना चाहिए। यह छड़ी ही हमें रास्ता दिखाती है जीवन के अंधकार को दूर करती है। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षित विशेष शिक्षक संघ की ओर से अध्यक्ष पोवेल कुमार, निखिल मधुर, निखिल कुमार, विजय कुमार, सीता मुंडा, सुनील कुमार सहित साइट सेवर एवं क्रेकल के लोग उपस्थित थे।

Top