You are here
Home > Jharkhand > दो बाइक के बीच सीधी टक्कर,6 घायल

दो बाइक के बीच सीधी टक्कर,6 घायल

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघीटांड स्थित माइनिंग कॉलेज गेट के समीप रविवार की शाम करीब 6 बजे दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। बताया जाता है कि दोनों ही बाइक काफी तेज गति से आ रही थी। दुर्घटना में 6 युवक घायल हो गए है। घायलों में जलवाबाद निवासी 20 वर्षीय आनंद सिंह,20 वर्षीय रौशन सिंह पिता सुरेश सिंह,19 वर्षीय अमन सिंह पिता राहुल सिंह,20 वर्षीय अनिपम सिंह पिता राजेन्द्र सिंह,18 वर्षीय कुमार पिता सुखदेव प्रसाद यादव कुमार,19 वर्षीय सुमन कुमार पिता मनोज यादव है। टक्कर के बाद घायलो को 108 एम्बुलेंस से सदर भेजा गया।

Top