You are here
Home > Crime > अफीम तस्कर गिरोह का 4 सदस्य साढ़े 7 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

अफीम तस्कर गिरोह का 4 सदस्य साढ़े 7 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

चतरा से कार में अफीम लोड कर कोडरमा स्टेशन ला रहे 4 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब-हरियाणा पहुंचाने की थी तैयारी

कोडरमा। नशे की खेती झारखण्ड में खूब फल फूल रहा है,खासकर चतरा जिले में चोरी चुपके अफीम की खेती बदस्तूर जारी है। हालांकि अफीम की खेती पर रोकथाम के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई करती है। इसके बाबजूद अफीम की तस्करी पर लगाम नही लग पाई है। चतरा की अफीम हरियाणा और पंजाब में खपाने का गिरोह सक्रिय है। कोडरमा पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद स्विफ्ट कार रोक कर जांच की गई तो उसमें करीब साढ़े 7 किलो अफीम बरामद किया गया। कार में दो पुरुष और दो महिला सवार थी। पुलिस ने कार समेत अफीम के कारोबार में शामिल 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गिरोह का मुख्य सरगना संतोष यादव पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सक्रिय हो गयी है। सभी आरोपी चतरा जिले के रहने वाले है। वहीं कार सवार महिला के साथ नवजात भी है। बताया जाता है कि पुलिस जांच से बचने के लिए अफीम तस्कर महिला का इस्तेमाल करते है। अक्सर पुलिस कार में महिला सवार होने पर कड़ाई से चेकिंग नही कर पाती, जिसका फायदा उठाकर तस्कर बच निकलते है। लेकिन इसबार कोडरमा पुलिस की गुप्तचर ने सटीक सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कार से साढ़े 7 किलो अफीम बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ अशोक कुमार ने तिलैया थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी द्वारिका राम समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Top