You are here
Home > Jharkhand > स्वतंत्रता सेनानी स्व अकल सिंह को सरकार नें दिया सम्मान,गुमो स्कूल का नाम बदलकर अकल सिंह का दिया नाम

स्वतंत्रता सेनानी स्व अकल सिंह को सरकार नें दिया सम्मान,गुमो स्कूल का नाम बदलकर अकल सिंह का दिया नाम

स्वत्रंत्रता सेनानी स्व अकल सिंह

बच्चों को स्वतंत्रता सेनानी की जीवनी बताये: नीरा यादव


कोडरमा: कोडरमा जिले के राजकीय मध्य विद्यालय, गुमो का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अकल सिंह के नाम पर किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, उपायुक्त रमेश घोलप,जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता,उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. अकल सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मंत्री डॉ नीरा यादव ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रति कोडरमा के लोगों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा की आज हमें गर्व महसूस होनी चाहिए।

उन्होंने कहा की सरकार की सोच है कि स्वंतत्रता सेनानी को कैसे सम्मान दिया जाये। इसी क्रम में पिछले साल स्वतंत्रता सेनानियों की सूची तैयार की गयी थी और स्वतंत्रता सेनानियों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के द्वारा स्कूलों का नामकरण किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से कोडरमा जिले के राजकीय मध्य विद्यालय, गुमो का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अकल सिंह के नाम पर किया गया। अब विद्यालय का नाम अकल सिंह राजकीय मध्य विद्यालय, गुमो होगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अकल सिंह ने 1942 की लड़ाई लड़ी और अपने जीवन को देश के लिए समर्पित किया, जो आज हमें गौरवांवित महसूस करा रहा है। साथ ही उनके बेटे भी आर्मी में थे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की गाथा रही है कि देश की सेवा करने में उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों से अपील किये कि बच्चों को स्वंतत्रता सेनानी स्व. अकल सिंह की जीवनी की पूरी जानकारी दें,ताकि उनके लिए प्रेरणा का स्रोत बने। उन्होंने कहा कि स्वंतत्रता सेनानी के नाम पर स्कूल का नामकरण का सिलसिल जारी रहेगा। उपायुक्त रमेश घोलप ने अपने संबोधन में कहा कि

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिले जहां पर स्वतंत्रता सेनानी लोगों के लिए प्ररेणास्रोत हैं, जिनसे कई चीजे हमलोग सीख सकते हैं। उनके नाम पर स्कूल का नामकरण किया गये है। इसी के आलोक में कोडरमा जिले के राजकीय मध्य विद्यालय, गुमो का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अकल सिंह के नाम पर किया गया। मंत्री डॉ नीरा यादव, उपायुक्त रमेश घोलप, जिला परिषद् अध्यक्ष शालिनी गुप्ता एवं उप विकास आयुक्त ने स्वंतत्रता सेनानी के बेटे (दामोदर सिंह एवं केदार सिंह) को माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा जिला परिषद् अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रकाश राम ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी, निदेशक डीआरडीए अनुज प्रसाद, जिला शिक्षा अधीक्षक नवल किशोर, जिला शिक्षा पदाधिकरी शिवनारायण साह, प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी,विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

संबोधित करते शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव
Top