You are here
Home > Jharkhand > विवाहिता की मौत,परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

विवाहिता की मौत,परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

कोडरमा : जयनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डंडाडीह निवासी जागेश्वर साव की 20 वर्षिय पत्नी रेखा देवी की मौत ईलाज के दौरान रांची रिम्स में हो गयी। जानकारी के अनुसार विवाहिता को 11 अगस्त को गंभीर अवस्था में मौसेरे देवर और सास के द्ववारा सदर अस्पताल लाया गया था। विवाहिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों नें रिम्स रांची रेफर कर दिया था। जहां 12 अगस्त को सुबह 1ः30 बजे मौत हो गयी। रांची पुलिस को दिये गये फर्द बयान में मृतिका के पिता रामचन्द्र नायक नें मृतिका के पति जागेश्वर साव,-पिता मुन्नीलाल साव, मृतिका के ससुर मुन्नीलाल साव,सास सारु देवी और देवर दिनेश साव पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतिका के पिता नें फर्द बयान में कहा है की मृतिका की शादी 2018 में जागेश्वर साव के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। बाईक,सोने की चैन और रुपयों को लेकर मृतिका पर ससुराल के लोग दबाब बनाते थे,साथ ही उसके साथ अत्याचार करते थे। वहीं मृतिका के पिता नें पुलिस को यह भी बताया की ससुर के गलत हरकत को लेकर पंचायत में मुखिया के उपस्थिति में सजा दी गयी थी। सजा के बाद ससुर नें बदला लेने की बात कही थी। परिजनों नें ससुराल पक्ष पर बाईक,सोने का चैन और रुपये की मांग करने और ससुर के द्वारा बदला लेने का गंभीर आरोप लगाते हुए रेखा देवी की हत्या करनें का आरोप लगाया है। इधर घटना के बाद सभी ससुराल वाले फरार हो गए है। गांव के लोगों के सहयोग से मृतिका रेखा देवी का अंतिम संस्कार किया गया।

Top