You are here
Home > Jharkhand > मेघातरी पंचायत में आजीविका ग्राम संगठन का जिप अध्यक्ष नें किया उद्घाटन

मेघातरी पंचायत में आजीविका ग्राम संगठन का जिप अध्यक्ष नें किया उद्घाटन

कोडरमा। मेघातरी पंचायत बिसनीटीकर में रविवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तहत महिला आजीविका ग्राम संगठन का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद श्रीवास्तव एवं संचालन मिथिलेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को किसी भी तरह प्रकार से कोई समस्या हो तो हमें जरूर बताएं। हमसे जहां तक बन पाएगा आप लोगों का मदद जरूर करेंगे। साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा की सरकार की किसी भी योजनाओं में आप लोगों को कोई दिक्कत हो तो मुझे जरूर बताएं। इस कार्यक्रम में मुखिया जीके देवी,उप मुखिया सरस्वती देवी,मुखिया प्रतिनिधि रामनारायण राम,जीतू थापा,दिनेश विश्वकर्मा,मुकेश कुमार,चंदन कुमार,मनोज बहादुर सहित संगठन अध्यक्ष रिंकी देवी सचिव अनिता देवी,कोषाध्यक्ष मनीता देवी,सक्रिय समस्य यशोदा देवी,सुमन देवी, माधुरी देवी,अनीता देवी,सुशीला देवी,नूतन सिंह,राखी देवी, उमनी देवी के साथ सैकड़ों सदस्य महिलाएं उपस्थित रही।

Top