डॉ नरेश पंडित के नेतृत्व में चला कोडरमा नगर पंचायत में सदस्यता अभियान Jharkhand Koderma by Ravi - August 4, 2019August 20, 20190 कोडरमा। भाजपा का सदस्यता अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। कोडरमा नगर पंचायत में सोमवार को सदस्यता अभियान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह नगर पंचायत सदस्यता प्रभारी डॉ नरेश पंडित के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। डॉ नरेश पंडित ने कहा कि लोगों में भाजपा का सदस्यता ग्रहण करने का अलग ही उत्साह है। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर जाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है। संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपा है उसे तय समय मे पूरा कर लिया जाएगा। मौके पर वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह, नपं मंडल प्रभारी गोपाल कुमार गुतुल, नवीन लाल, सचिंद्र कुमार, सुजीत कुमार, अभिषेक सिंह, आनंद सिंह, रतनलाल, जाहिद हुसैन, दीपक श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद थे।