You are here
Home > Crime > चेकडैम में मिला तीन दिनों से लापता व्यक्ति का शव

चेकडैम में मिला तीन दिनों से लापता व्यक्ति का शव

डोमचांच । चेकडैम के सतह पर शव को देखकर ग्रामिणों नें पुलिस को सूचना दिया। चेकडैम में शव होने की खबर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये। जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति तीन दिनों से गायब था और परिजन खोजबीन में जुटे थें। शव को जब चेकडैम से बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान हो सकी। मृतक अशोक रजक,45 वर्ष, डोमचांच थाना क्षेत्र के मंझलीटांड का रहने वाला था। मृतक की पत्नी आशा देवी नें बताया की मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नही थी। एसआई रामस्वरुप की उपस्थिति में ग्रामिणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला जा सका।

Top