आईएमए का हड़ताल स्थगित ! स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद हड़ताल वापस Koderma by Ravi - August 10, 2019August 20, 20190 आईएमए से जुड़े डॉक्टरों का हड़ताल स्थगित हो गया है। बताया जाता है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से आईएमए केंद्रीय नेतृत्व ने मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया था। जिसके बाद आईएमए ने हड़ताल वापस ले ली। आईएमए झारखंड के अध्यक्ष डॉ ए के सिंह, सचिव डॉ पीके सिंह ने 24 घंटे हड़ताल को वापस लेने की सूचना आईएमए से जुड़े सभी इकाइयों को दी है।उक्त जानकारी आईएमए के सचिव डॉ एसके ने दी।