You are here
Home > Crime > प्रभारी हेडमास्टर से 55 लाख की ठगी मामले में 2 गिरफ्तार,भेजे गए जेल

प्रभारी हेडमास्टर से 55 लाख की ठगी मामले में 2 गिरफ्तार,भेजे गए जेल

जयनगर। परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक से 55 लाख की ठगी मामले में दो अपराधियों को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त मामले में गत 15 जुलाई 2020 को धारा 386,420, 406, 120 बी,भादवि के तहत जयनगर थाना कांड संख्या 143/ 20 दर्ज किया गया था। अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार सिंह ने शुक्रवार को जयनगर थाना में बताया कि अपराधियों द्वारा प्रलोभन देकर 55 लाख की ठगी परियोजना बालिका उच्च विद्यालय जयनगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकृष्ण गोप से की गई थी। इस आलोक में पुलिस उपाधीक्षक कोडरमा द्वारा एक एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी द्वारा तकनीकी स्तर पर कांड का अनुसंधान करते हुए कांड में संलिप्त अपराधियों का पता कर उनके बैंक एकाउंट जिसमें ठगी का पैसा पाया गया था, उसे फ्रिज कराते हुए बलिया उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त नीतीश कुमार सिंह पिता वशिष्ट सिंह,जिला बलिया उत्तर प्रदेश और दूसरा मुकेश मिश्रा, पिता विनोद मिश्रा मदनपुर जिला बलिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 6 लाख 50 हज़ार, एक एटीएम पॉस मशीन, एक एसबीआई पासबुक, एक चेक बुक, 1 सैमसंग, 1 ओप्पो कंपनी का मोबाइल,हिसाब किताब लिखा हुआ रजिस्टर बरामद किया है। पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने थाना प्रभारी श्याम लाल यादव और एसआईटी टीम को बधाई दिया है। टीम में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक विशाल पांडे, एएसआई निसार अहमद,तकनीकी शाखा के कुणाल कुमार सिंह,तेजस्वी ओझा तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोडरमा जेल भेज दिया गया है।

Top